Public App Logo
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को श्रद्धा और ऊर्जा से भर दिया। छात्रों ने हिमाचली नाटी, देशभक्ति समूह गान, हिंदी देशभक्ति नाटक आदि विविध प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद भाँगड़ा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य श्री सी. के. शर्मा, श्री वीरेंद्र सहगल और डॉ. राजेंद्र कुमार सिंगला जी उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र मामला विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक जी और डॉ. मान सिंह जी पूरे कार्यक्रम के साक्षी बने। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के जज़्बे और भारतीय संस्कृति की झलक का सुंदर संगम है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है और उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। - Himachal Pradesh News