Public App Logo
Profile Picture

Arya Bharat Live

@aryabharatlive
76Followers
0Following
✨ 17 अगस्त 2026 का राशिफल ......
तिरंगे की शान, बच्चों का जोश… -जीनियस ग्लोबल स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जज्बा
-एमडी नीति शर्मा ने बच्चों को बताया देश का भविष्य, शिक्षकों को कहा व्यक्तित्व तराशने वाला आर्किटेक्ट
-जीनियस ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सोलन
शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की एमडी नीति शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, भाषणों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाया। नन्हे बच्चों की आकर्षक वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अलग-अलग रूप धारण कर देश की विविधता, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की झलक प्रस्तुत की। उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

भारत मां के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भाव जरूरी...
इस अवसर पर स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में मां के महत्व को हमेशा याद रखना चाहिए। जिस मां ने हमें जन्म दिया, उससे भी बड़ी हमारी धरती मां है, जो हमें भोजन देती है, सांस लेने के लिए हवा देती है और हमारा पूरा पालन-पोषण करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारत मां के प्रति हमेशा सम्मान और जिम्मेदारी का भाव रखना चाहिए। हम जिएं और मरें, अपनी भारत मां के लिए समर्पित रहें। बच्चों को संबोधित करते हुए नीति शर्मा ने कहा कि आप देश का भविष्य हैं। आपके पीछे खड़े शिक्षक वे आर्किटेक्ट हैं, जो आपको तराश रहे हैं, आपके व्यक्तित्व को निखार रहे हैं और हर दिन कुछ नया करने की सीख दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने शिक्षकों की सीख को जीवन में उतारना चाहिए और देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर भारत के भविष्य को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए। नीति शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। बच्चे कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। छात्रों ने नियमित अभ्यास के साथ अपनी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की। शिक्षकों ने भी बच्चों को तैयार करने के साथ उनकी वेशभूषा, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है बल्क. छात्रों को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों से परिचित करवाने का भी महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने समाजहित में 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति दान करने के लिए डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=drrajendrakanwar nis:value=DrRajendraKanwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sukhvindersinghsukhu nis:value=SukhvinderSinghSukhu nis:enabled=true nis:link/>
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड के साथ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को श्रद्धा और ऊर्जा से भर दिया। छात्रों ने  हिमाचली नाटी, देशभक्ति समूह गान, हिंदी देशभक्ति नाटक आदि विविध प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद भाँगड़ा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य श्री सी. के. शर्मा, श्री वीरेंद्र सहगल और डॉ. राजेंद्र कुमार सिंगला जी उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र मामला विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक जी और डॉ. मान सिंह जी पूरे कार्यक्रम के साक्षी बने।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के जज़्बे और भारतीय संस्कृति की झलक का सुंदर संगम है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है और उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है।
कांग्रेस महिला नेत्री मधुबाला को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक हिमाचल प्रदेश के सोलन शहरी उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
✨ 16 अगस्त 2026 का राशिफल ......
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

कुमारहट्टी, 15 अगस्त। जिला सोलन के पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र नवीन सूद तथा भूतपूर्व सैनिक रूप लाल ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं अन्हेच पंचायत के पूर्व प्रधान मोहनलाल कंवर, बड़ोग पंचायत के पूर्व उपप्रधान गुरुदेव शर्मा, वेलफेयर सोसाइटी डगशाई की अध्यक्ष तृप्ता डोगरा तथा सुषमा थापर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात उन्होंने स्काउट एवं एनसीसी दल की सलामी ली। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाटक, समूहगान तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन सूद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन अपनाने, नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “स्कूली बच्चों का मन कच्ची मिट्टी के समान होता है। शिक्षक जिस आकार में उन्हें ढालते हैं, वे उसी रूप में विकसित होते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ना चाहिए।”

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल चंद्रदेव ठाकुर ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों तथा पीएम श्री स्कूल डगशाई के इको विभाग के प्राध्यापक भूपेंद्र शर्मा का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही क्लस्टर परिसर के अंतर्गत उदयपुर, कुमारहट्टी और डगशाई सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए सभी शिक्षकगणों का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ तथा पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बूथ कैंथडी में 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर शहीद दिलाराम जी के स्मारक पर तिरंगा झंडा फहराया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=himachalpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जोश और उत्साह से भरी शानदार परेड!
देशभक्ति के जज़्बे से गूंजा मैदान… जय हिंद! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=parade nis:value=Parade nis:enabled=true nis:link/>
प्रशासन का इंतज़ार छोड़ खुद सड़क सुधारने में जुटे गोपाल।
सवाल उठता है—क्या यही है व्यवस्था की असली तस्वीर?

<nis:link nis:type=tag nis:id=gopalsharma nis:value=GopalSharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadrepair nis:value=RoadRepair nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pwd nis:value=PWD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicvoice nis:value=PublicVoice nis:enabled=true nis:link/>
कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा सोलन द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aryabharatlive nis:value=AryaBharatLive nis:enabled=true nis:link/>
तिरंगे की शान, देशभक्ति का उत्साह: गुरुकुल में गूँजा स्वतंत्रता का जयघोष।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज 15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की आन, बान और शान तथा देशभक्ति के नारों से गूँज उठा। विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को गौरव और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणादायक विचार एवं भाषण से हुआ, जिसने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का स्मरण कराया।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी द्वारा ध्वजारोहण रहा। तिरंगा लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगान की गूँज से भावविभोर हो उठा। इसके पश्चात विद्यालय कैबिनेट एवं NCC कैडेट्स द्वारा शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। अनुशासन, आत्मविश्वास और जोश से भरपूर इस मार्च-पास्ट ने सभी में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में भारत की विविधता, एकता और राष्ट्रप्रेम की सुंदर झलक देखने को मिली। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों में गर्व और उत्साह की भावना उत्पन्न की।

स्वतंत्रता दिवस को विद्यार्थियों के लिए और अधिक रचनात्मक एवं यादगार बनाने हेतु विभिन्न कक्षाओं के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। बालवाटिका-1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य गतिविधि में भाग लिया। वहीं कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंगों और अपनी रचनात्मक कल्पनाशक्ति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, तिरंगे, भारतीय संस्कृति और देश की गौरवशाली भावना को कैनवास पर जीवंत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार ही नहीं देती, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, ज़िम्मेदारी और समर्पण का भाव भी सिखाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच के साथ देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों और रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों का उत्साह, प्रतिभा और संस्कार ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन, ज़िम्मेदारी और सृजनात्मकता के मूल्यों को और मजबूत किया। पूरे कार्यक्रम में दिखाई दिया उत्साह इस बात का प्रमाण था कि गुरुकुल के विद्यार्थी केवल स्वतंत्रता का उत्सव ही नहीं मनाते, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
Video 12
रँगस के एक डॉक्टर ने 80 करोड रुपए की संपत्ति सरकार के नाम की, मुख्यमंत्री सूक्खू को सौंपे डॉ ने सम्पत्ति के कागजात
कर्मचारी पेंशनरों की बल्ले बल्ले

बड़सर में सीएम सुक्खू की प्रमुख घोषणाएं

कर्मचारियों को बड़ी राहत: प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को वेतन एरियर के अतिरिक्त 20 हजार रुपये इसी माह मिलेंगे।
Class-III पेंशनर्स को राहत: वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त Class-III एवं पारिवारिक पेंशनर्स को एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह होगा।
Class-I और II पेंशनर्स: पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।
एरियर भुगतान पर 281 करोड़ खर्च: वेतन और पेंशन एरियर के भुगतान पर सरकार करीब 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
अब तक 2170 करोड़ का भुगतान: सरकार के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब तक 2170 करोड़ रुपये से अधिक वेतन-पेंशन एरियर दिया जा चुका है।
जल शक्ति विभाग में 4000 पद: विभाग की विभिन्न श्रेणियों में 4000 पद भरे जाएंगे।
डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति पर रोक: 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होगा।
सरकार कर्मचारी-पेंशनर्स हितैषी: सीएम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
पिछली सरकार पर 10 हजार करोड़ की देनदारी छोड़ने का आरोप: सीएम ने कहा कि पिछली सरकार वेतन और पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा: सीएम ने प्रदेश के विकास में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
Video 15
सोलन में शान से लहराया तिरंगा 🇮🇳
मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और वीरों के सम्मान की झलक देखने को मिली।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/>
लाल किला पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा
✨ 15 अगस्त 2026 का राशिफल ......
चंडीगढ़ में HRTC की इलेक्ट्रिक बसों को रोके जाने पर हंगामा!

परमिट को लेकर CTU ने बसों को रोका, जिसके बाद HRTC कर्मचारियों ने नारेबाजी की और दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hrtc nis:value=HRTC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=Chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ctu nis:value=CTU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricbus nis:value=ElectricBus nis:enabled=true nis:link/>
🚗⚡ टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला: भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नई पहल!
सोलन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक SUV अर्बन क्रूज़र एबेला का सफल लॉन्च। 🇮🇳🔋

<nis:link nis:type=tag nis:id=toyota nis:value=Toyota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urbancruiserebela nis:value=UrbanCruiserEbela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricsuv nis:value=ElectricSUV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ev nis:value=EV nis:enabled=true nis:link/>
एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन में राज्य स्तरीय “पर्यावरण कॉन्क्लेव एवं हिमाचल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन

सोलन, 
एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन एवं एल.एल.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा LiFE – पर्यावरण के लिए जीवनशैली पहल के अंतर्गत “पर्यावरण कॉन्क्लेव एवं हिमाचल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2026” का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्यवाही, सतत विकास, हरित नवाचार एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा, माननीय कुलपति, डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन तथा विशिष्ट अतिथि श्री योगेश ऐंडले, बोर्ड सदस्य, स्कूल ऑफ इंस्पायर्ड लीडरशिप रहे।

डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन आज की महत्वपूर्ण समस्याओं में से एक है और इस विषय पर युवाओं से संवाद करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच रखने और एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।  जीवन में जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उसे चुनकर उस पर पूरी एकाग्रता और मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।  विद्यार्थियों को डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी आने के लिए भी आमंत्रित किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि योगेश ऐंडले ने विद्यार्थियों को लीडरशिप स्किल्स विकसित करने, नई सोच अपनाने तथा नए विचारों एवं समाधानों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान के महत्वपूर्ण “चेंज मेकर” भी हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक मुद्दों पर पहल करने और अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विशेषज्ञ निर्णायक मंडल
कार्यक्रम के सम्मानित निर्णायक मंडल में डॉ. प्रेम लाल गौतम, (कृषि वैज्ञानिक | बीज संरक्षण के अग्रदूत | पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित ), डॉ. रितेश आर्य, (प्रसिद्ध जलभूविज्ञानी | भू-विरासत संरक्षण के प्रबल समर्थक | टेथिस फॉसिल म्यूज़ियम के संस्थापक),तथा श्री रुमित वालिया, ( प्रबंधक – युवा मामले, अर्थ डे नेटवर्क )शामिल रहे।

कार्यक्रम में इस अवसर पर डॉ. परविंदर कौर बावेजा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग  तथा डॉ. के.के. रैना (साइंटिफिक एडवाइज़र डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री नौणी सोलन),  की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जलवायु कार्यवाही पर विचार
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े अपने विचार, शोध एवं नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं तथा जलवायु से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। 

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं विचारों का विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया।
प्रथम स्थान:
श्रुति रघुवंशी, समृद्धि, हरसिमरन कौर एवं अराधना संधु (Alpine Public School)
द्वितीय स्थान: शोदशी शर्मा (Doon Valley Public School, Nalagarh), अर्शिया (DAV Solan)
तृतीय स्थान:  प्रिधि ठाकुर ( DAV Solan)
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्साह एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शोध पत्र, मौखिक प्रस्तुतियों एवं ई-पोस्टर प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मौखिक प्रस्तुति पैनल में चेयरपर्सन के रूप में डॉ. टी.डी. वर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, फॉरेस्ट्री विभाग तथा ई-पोस्टर प्रस्तुति के लिए चेयरपर्सन डॉ. अमित शर्मा एवं को-चेयरपर्सन डॉ. सुरभि शर्मा, मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की, उत्तराखंड ने प्रस्तुतियों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया।

पर्यावरणीय नवाचारों को मिला मंच
कार्यक्रम में पर्यावरण एवं सतत विकास प्रदर्शनी, विशेषज्ञ वार्ता, पैनल चर्चा, शोध पत्र प्रस्तुतियाँ तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों एवं नवाचारों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। विभिन्न स्टार्टअप्स, स्थानीय उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, प्राकृतिक खेती से जुड़े संगठनों एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों ने अपने कार्य एवं नवाचार प्रदर्शित किए।
प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों, हस्तनिर्मित वस्तुओं, प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों तथा विभिन्न नवाचारों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शकों को उनके योगदान एवं सहभागिता के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हिमाचल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2026 रहा, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु कार्रवाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की प्रबंध निदेशक सुश्री शचि सिंह ने कहा:

«“पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन या एक कार्यक्रम की जिम्मेदारी नहीं है। हमारा उद्देश्य युवाओं को केवल पर्यावरण के बारे में जागरूक करना नहीं, बल्कि उन्हें समाधान का हिस्सा बनाना है।”»

उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने घर को साफ और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेते हैं, उसी तरह हमें अपने पर्यावरण को भी अपना घर समझकर उसकी देखभाल करनी होगी।”

और उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचना, जलस्रोतों को स्वच्छ रखना, पानी की बर्बादी रोकना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना जैसे छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं। 

 एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स विद्यार्थियों एवं युवाओं को पर्यावरणीय पहलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। 

कार्यक्रम में एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स से डॉ. पी. पी. शर्मा, डॉ. सुरेश चौहान, डॉ. कंचन बाला जसवाल, डॉ. अवनीत गुप्ता, डॉ. श्वेता संधू, श्री सूरत सिंह गरिमामयी उपस्थिति रही  डॉ. सुनील देश्टा , श्री हुसैन जैदी सहित संस्थान के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ की  कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में संस्थान के समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण एवं स्टाफ का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन “INNOVATE FOR THE ENVIRONMENT. INSPIRE SUSTAINABLE CHANGE.” के संदेश के साथ हुआ।
🚗⚡ टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला: भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नई पहल!
सोलन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक SUV अर्बन क्रूज़र एबेला का सफल लॉन्च। 🇮🇳🔋

<nis:link nis:type=tag nis:id=toyota nis:value=Toyota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urbancruiserebela nis:value=UrbanCruiserEbela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricsuv nis:value=ElectricSUV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ev nis:value=EV nis:enabled=true nis:link/>
चंडीगढ़ में HRTC इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर हंगामा! 🚌⚡

<nis:link nis:type=tag nis:id=hrtc nis:value=HRTC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricbus nis:value=ElectricBus nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=Chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=una nis:value=Una nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ctu nis:value=CTU nis:enabled=true nis:link/>
सोलन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रामलीला में वर्षों तक श्रीराम का किरदार निभाने वाले कुलदीप रावत जी का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

ॐ शांति 🕉️
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏