Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#Sitamarhi सदर अस्पताल में ​"#खाकी का मानवीय चेहरा: जब #अस्पताल ने मोड़ा मुँह, तो #पुलिसकर्मी ने ठेले पर लादकर बचाई घायल...

Dumra, Sitamarhi | May 1, 2026

MORE NEWS

*दरभंगा की आधारभूत परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करना सरकार की प्राथमिकता : संजय सरावगी*

*संजय सरावगी ने पथ निर्माण मंत्री के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर*

*एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा*

*निर्माण कार्यों की बाधाएं दूर कर दरभंगा को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर*

पटना, 16 अगस्त। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा (नगर) विधायक संजय सरावगी ने आज माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के साथ दरभंगा जिले की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सड़क, एलिवेटेड रोड एवं रेल ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति तथा कार्यों में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दरभंगा में तेजी से बढ़ रही आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना का विकास समय की आवश्यकता है। विकास परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

समीक्षा के दौरान दरभंगा एलिवेटेड रोड एवं लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए अप्रोच रोड से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मोड़, कगवा गुमटी, दोनार चौक, चट्टी चौक एवं पंडासराय आरओबी परियोजनाओं की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

बैठक में शिवधारा-हरपुर पथ के चौड़ीकरण तथा हराही-दिग्घी-गंगासागर पोखर एकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संजय सरावगी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दरभंगा मिथिला का महत्वपूर्ण केंद्र है। बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को भी गति मिलेगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता को समय पर मिले और विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी सुनिश्चित हो।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव  पंकज पाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तथा बिहार राज्य सड़क विकास निगम (बीएसआरडीसी) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित निगरानी, बेहतर विभागीय समन्वय और निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। वहीं बैठक में परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने और निर्माण से जुड़ी बाधाओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।

*दरभंगा की आधारभूत परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करना सरकार की प्राथमिकता : संजय सरावगी* *संजय सरावगी ने पथ निर्माण मंत्री के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर* *एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा* *निर्माण कार्यों की बाधाएं दूर कर दरभंगा को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर* पटना, 16 अगस्त। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा (नगर) विधायक संजय सरावगी ने आज माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के साथ दरभंगा जिले की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सड़क, एलिवेटेड रोड एवं रेल ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति तथा कार्यों में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दरभंगा में तेजी से बढ़ रही आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना का विकास समय की आवश्यकता है। विकास परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान दरभंगा एलिवेटेड रोड एवं लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए अप्रोच रोड से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मोड़, कगवा गुमटी, दोनार चौक, चट्टी चौक एवं पंडासराय आरओबी परियोजनाओं की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में शिवधारा-हरपुर पथ के चौड़ीकरण तथा हराही-दिग्घी-गंगासागर पोखर एकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संजय सरावगी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा मिथिला का महत्वपूर्ण केंद्र है। बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को भी गति मिलेगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता को समय पर मिले और विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी सुनिश्चित हो। बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तथा बिहार राज्य सड़क विकास निगम (बीएसआरडीसी) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित निगरानी, बेहतर विभागीय समन्वय और निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। वहीं बैठक में परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने और निर्माण से जुड़ी बाधाओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।

Dumra, Sitamarhi | Aug 16, 2026

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित हुई भव्य मानव श्रृंखला

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया, लगाए देशभक्ति के नारे; पांच सीमावर्ती प्रखंडों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आज जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम कन्हौली स्थित एसएसबी कैंप के समीप आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन, उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती सहित बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगे के साथ लोगों की सहभागिता और देशभक्ति के जज्बे ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र केवल भौगोलिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक एकता की दृष्टि से भी इसकी विशेष महत्ता है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे आयोजन लोगों में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक विकास की किरण पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विकास की मुख्यधारा से उनका जुड़ाव और मजबूत हो।
जिलाधिकारी ने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग शिक्षा, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों में करें तथा सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से अधिक समय व्यतीत करने से बचें। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में उर्वरक की अवैध आवाजाही, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें आम लोगों की जागरूकता एवं सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने, साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा युवाओं को नशे एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की।
मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति के नारों से सीमावर्ती क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजन ने न केवल लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।

मौके पर माननीया परिहार विधायक श्रीमती गायत्री देवी,निदेशक डीआरडीए ,निदेशक एन इ पी, डीपीआरओ कमल सिंह ,सिविल सर्जन आर के यादव , जिला शिक्षा पदाधिकारी आर एम त्रिपाठी ,अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित हुई भव्य मानव श्रृंखला जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया, लगाए देशभक्ति के नारे; पांच सीमावर्ती प्रखंडों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आज जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम कन्हौली स्थित एसएसबी कैंप के समीप आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन, उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती सहित बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगे के साथ लोगों की सहभागिता और देशभक्ति के जज्बे ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र केवल भौगोलिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक एकता की दृष्टि से भी इसकी विशेष महत्ता है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे आयोजन लोगों में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक विकास की किरण पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विकास की मुख्यधारा से उनका जुड़ाव और मजबूत हो। जिलाधिकारी ने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग शिक्षा, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों में करें तथा सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से अधिक समय व्यतीत करने से बचें। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में उर्वरक की अवैध आवाजाही, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें आम लोगों की जागरूकता एवं सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने, साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा युवाओं को नशे एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की। मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति के नारों से सीमावर्ती क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजन ने न केवल लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया। मौके पर माननीया परिहार विधायक श्रीमती गायत्री देवी,निदेशक डीआरडीए ,निदेशक एन इ पी, डीपीआरओ कमल सिंह ,सिविल सर्जन आर के यादव , जिला शिक्षा पदाधिकारी आर एम त्रिपाठी ,अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Dumra, Sitamarhi | Aug 16, 2026