Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत; मिठाई बाँट कर जताई खुशी केलांग, 16 अगस्त 2026। जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी एवं जिला परिषद सदस्यों ने नवगठित लाहौल-स्पीति प्रेस क्लब के अध्यक्ष शाम आजाद सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर लाहौली परंपरा के अनुरूप नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को पारंपरिक टोपी व खतग पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई बांटकर नई कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जताई गई। समारोह के दौरान प्रेस क्लब के मुख्य सलाहकार रतन कटोच एवं महासचिव को भी सम्मानित किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी ने प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज की समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्रमुखता से सामने लाने के साथ-साथ उन्हें प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लाहौल-स्पीति प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाते हुए निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर सिस्सू वार्ड की जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी, जाहलमा वार्ड की जिला परिषद सदस्य छेजंग अंगमो तथा ग्राम पंचायत तिन्दी की प्रधान कमला ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

MORE NEWS