मण्डला जिले के ग्राम पदमी की निवासी श्रीमती वंदना धनगर को केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया था, जिसके बाद प्रथम बार गर्भवती होने पर उन्हें 5 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे प्राप्त हुई है।
श्रीमती वंदना इस राशि का उपयोग अपने और अपने होने वाले बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य एवं उचित पोषण के लिए कर रही हैं। योजना से मिली इस समय पर सहायता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan