सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा संकल्प ज्योति यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअली आमसभा को संबोधित किया और सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में भी इस यात्रा की शुरुआत की गई, जो जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देगी।
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2026