कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ गिरफ्तार, व्यापारी से मारपीट और धमकी का आरोप, भाजपा ने बताया राहुल गांधी का चेला, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चा में आए दीपक कुमार को पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मामला सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट और उसके बाद हुए विवाद से जुड़ा है।
आरोप है कि दीपक कुमार कोटद्वार के गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर पहुंचे और वहां व्यापारी के साथ अभद्रता, मारपीट तथा धमकी देने की घटना हुई। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आए आरोपों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Kotdwar #UttarakhandNews #MohammadDeepak #DeepakKumar #KotdwarNews #UttarakhandPolice #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 1, 2026