Public App Logo
15 अगस्त 1947 जब Nainital ने पहली बार आजादी का नया सूरज देखा ✅ अंग्रेजों ने जिस Nainital को अपने नियम-कायदों और अनुशासन के साथ बसाया था, 15 August 1947 को उसी शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई थी...14 August की रात से ही नैनीताल में जश्न शुरू हो चुका था। देर रात तक मशाल जुलूस, आतिशबाजी और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। करीब ढाई-तीन बजे तक लोग आजादी का जश्न मनाते रहे। और फिर 15 August की सुबह ✅ सुबह होते ही लोग Mall Road पर जुलूस की शक्ल में निकल पड़े। इतनी भीड़ थी कि कहीं तिल रखने तक की जगह नहीं थी। हर तरफ खुशी, नाच-गाना और एक ही आवाज सुनाई दे रही थी... "अब वतन आजाद है!" 🇮🇳 जिस नैनीताल में अंग्रेजों के समय भारतीयों को Upper Mall Road पर चलने तक की इजाजत नहीं थी, उसी Mall Road पर आज हजारों भारतीय आजादी का जश्न मना रहे थे....उस समय नैनीताल तत्कालीन United Provinces की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। अंग्रेजों के Government House और Secretariat भी यहीं थे। अंग्रेजों के दौर में भारतीयों के लिए कई तरह की पाबंदियां थीं। Flats मैदान में बच्चों के खेलने पर रोक थी और अंग्रेजों के खास खेलों व कार्यक्रमों में भारतीयों की भूमिका अक्सर सिर्फ दर्शक या तालियां बजाने तक सीमित रहती थी। इसलिए 15 August 1947 का दिन Nainital के लोगों के लिए सिर्फ आजादी का दिन नहीं था, बल्कि पुरानी पाबंदियों के खत्म होने का दिन भी था। सुबह CRST Inter College के बच्चों ने Mall Road होते हुए Tallital Government High School तक जुलूस निकाला। वहां Headmaster Harish Chandra Pant ने बच्चों को 15 अगस्त 1947 की तारीख अंकित स्मृति-चिह्न और राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किए। उन्होंने बच्चों से कहा कि देश आजाद हो गया है, लेकिन अब देश को जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक रखने और उसके निर्माण की जिम्मेदारी हमारी है। इसके बाद Municipality में Chairman Rai Bahadur Jasaunt Singh Bisht की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। Banke Lal Kansal ने Khan Bahadur Abdul Qayum को पीतल का तिरंगा बैज लगाया। फिर Chairman ने Union Jack उतारकर तिरंगा फहरा दिया। 🇮🇳 वहीं Flats मैदान में ADM Arif Ali Shah ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में Manohar Lal Sah, Shyam Lal Verma और Sitawar Pant सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यानी जिस शहर में कभी अंग्रेजों का राज और उनके नियम चलते थे, उसी नैनीताल में 15 अगस्त 1947 को हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के लोग एक साथ आजादी का जश्न मना रहे थे। Independence Day Nainital - Nainital News