कालपी: कालपी पुलिस ने नगर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, पूरा नगर देशभक्ति के नारों से सराबोर हुआ
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026 कालपी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर 2 बजे कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।