बलरामपुर: साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया
बलरामपुर शुक्रवार छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों, महिला कॉलेजों, युवा वर्ग और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।