अशोकनगर के आजाद नगर ऊर्जा कॉलोनी निवासी एक नाबालिग युवक के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना गणेश कॉलोनी में अंकित शर्मा के घर के सामने की बताई गई है। फरियादी नाबालिग के अनुसार, आरोपी युवकों ने उसे अश्लील गालियां दीं और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।