Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

➡️ आईटीआई के इतिहास में पहली बार बीपीसीएल बीना रिफाइनरी के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव — 72 वेल्डर प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन शासकीय संभागीय आईटीआई सागर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आईटीआई के इतिहास में पहली बार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), बीना रिफाइनरी के लिए संभाग स्तरीय विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में किया गया। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया में सागर संभाग के विभिन्न शासकीय आईटीआई से विशेष रूप से व्यवसाय वेल्डर के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिवसीय इस विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 13 एवं 14 अगस्त 2026 को किया गया। भर्ती प्रक्रिया के लिए क्रिप्स भोपाल की टीम से आए श्री मुरली पाल ,संतोष अहिरवार, मुहम्मद सलमान,सोनू पटेल एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की योग्यता एवं तकनीकी दक्षता का विभिन्न चरणों में परीक्षण किया गया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करते हुए उपस्थित 95 प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा, स्किल/प्रायोगिक परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा आयोजित की गई।चयन प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनकी वेल्डिंग स्किल, कार्य के प्रति समझ, समस्या समाधान क्षमता, औद्योगिक वातावरण में कार्य करने की योग्यता तथा संचार कौशल का भी मूल्यांकन किया गया। कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक चयन प्रक्रिया के उपरांत 52 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। यह उपलब्धि प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ संभाग के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को भी प्रदर्शित करती है।इस संपूर्ण प्लेसमेंट प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संभागीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री परमानंद सेन, व्यवसाय वेल्डर की प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती शारदा सेन तथा मेहमान प्रवक्ता श्री अमित विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था की टीम द्वारा विभिन्न आईटीआई से आए प्रशिक्षणार्थियों के पंजीयन, परीक्षा व्यवस्था, तकनीकी परीक्षण, अभिलेख संधारण एवं अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री अमरनाथ साकेत एवं प्राचार्य वर्ग-2 सुश्री पूजा तिवारी ने सभी प्राथमिक रूप से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सफलता केवल तकनीकी दक्षता से ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, समयपालन, मेहनत, जिम्मेदारी और कार्य के प्रति निष्ठा से प्राप्त होती है। उन्होंने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को अपने कार्यस्थल पर संस्था एवं परिवार का नाम रोशन करने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।यह प्लेसमेंट ड्राइव “प्रशिक्षण से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। BPCL बीना रिफाइनरी जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई में संभाग के वेल्डर प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार का अवसर मिलना न केवल प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सागर संभाग के आईटीआई में उद्योग-आधारित प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि भी है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

85 views | Sagar, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026