हरिद्वार के पथरी स्टेशन के पास आबादी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हरिद्वार। पथरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र में आ पहुंचा। मगरमच्छ को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना से आसपास के लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। वन विभाग की टीम द्वारा समय रहते किए गए रेस्क्यू के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
Haridwar Stambh Vasudev