#करछना में सफाईकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में कोहराम - चार नाबालिग बच्चे बेसहारा
प्रयागराज/करछना। करछना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन से कटकर सफाईकर्मी दिनेश कुमार हरिजन (उम्र 40 वर्ष) की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं, सभी नाबालिग हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
---
#Prayagraj #Karchana #TrainAccident #SafaiKarmi #PrayagrajNews #UPNews #ViralNews