#करछना के बीरपुर छीटिया में विधवा महिला के मनरेगा पैसे और आवास के 50 हजार हड़पने का ग्राम प्रधान पर आरोप
#प्रयागराज/करछना। करछना के वीरपुर छीटिया निवासी स्व. राम सिंह पटेल की विधवा पत्नी ने ग्राम प्रधान रवि पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनकी मनरेगा की मजदूरी का पैसा हड़प लिया और आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये घूस ले लिए। यह कहकर पैसे लिए गए कि अधिकारियों को देना है, नहीं तो आवास नहीं मिलेगा।
पीड़ित विधवा ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई है और पैसे वापस दिलाने व प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है।
---
#Prayagraj #Karchana #VeerpurChhitiya #GramPradhan #MGNREGA #AwasYojana #Corruption #PrayagrajNews #DM_Prayagraj #YogiSarkar