समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1134,
दिनांक 15 अगस्त 2026 ,
==================
हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 अगस्त 2026 को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, प्रेक्षागृह -सह -आर्ट गैलरी पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही मनोहर प्रस्तुति का प्रदर्शन की गई।
इन प्रस्तुतियों में गायन ,वादन एवं नृत्य की सामूहिक एवं एकल प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में s.n.y कॉलेज के संगीत विभाग की प्रोफेसर प्रियंका कुमारी एवं अतिथि के रूप में संगीत शिक्षिका मासूम कुमारी मौजूद थी।
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इसके बाद देशभक्ति गीत एवं विविध प्रकार के प्रस्तुतियां दी गई । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों के द्वारा पूरे सांस्कृतिक वातावरण को देशभक्ति के रंगों से पिरो दिया गया।एक से बढ़कर एक मनोहर प्रस्तुति दी गई ।
दर्शकों के द्वारा खूब सराहना एवं तालियां बजाई गई।इस कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संगीत प्रशिक्षक एवं पूर्णिया के ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक पंडित भोले शंकर झा को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संगीत प्रशिक्षक विजय कुमार दास ,मनोज कुमार ,सुनंदा कुमारी एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के सभी बच्चें उपस्थित थे ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के द्वारा की गई ।
मंच का संचालन आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संगीत प्रशिक्षक विजय कुमार दास के द्वारा बेहतर ढंग की गई।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026