जगदीशपुर: भागलपुर में संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की तैनाती, लगातार निगरानी
भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।