लग्जरी कार से 421 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
भोजपुर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान अर्टिगा कार से 421.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
कार से अलग-अलग ब्रांड की 1728 बोतल शराब मिली। मौके से जगदीशपुर के हरदिया निवासी रोहित कुमार पांडेय और नालंदा के विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, शराब उत्तर प्रदेश से पटना ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
#Bhojpur #Ara #Jagdishpur #BiharNews #SharabBaramad #CrimeNews