Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

*सात करोड़ की राशि से बनेगा बॉयज महाविद्यालय का नया भवन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी* *-विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया शिलान्यास* *-35 लाख रुपए की लागत से सड़क और 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई मंदिर-जोहड़ चारदीवारी का किया उद्घाटन* *रेवाड़ी, 10 अगस्त।* क्षेत्र में शिक्षा और विकास को नई गति देते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को करीब 7 करोड़ की लागत से बनने वाले बॉयज महाविद्यालय के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया। महाविद्यालय का यह भवन क्षेत्र की कई वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे अब विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों से पूरा कराया गया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और भवन निर्माण का रास्ता साफ होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने करीब 35 लाख रुपए की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का भी उद्घाटन किया। इस प्रकार एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य क्षेत्र को समर्पित किए गए। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। वर्षों से लंबित जनहित की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। महाविद्यालय भवन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जिस दिन का इंतजार था, वह अब आया है। नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए और बेहतर वातावरण व सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर जिला पार्षद सरोज मेहरा, धनीराम मेहरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सतदेव, जय भगवान सरपंच, डॉ. जयप्रकाश, नरेश पूर्व सरपंच, अमृत सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, संजीव ठेकेदार, राजवीर सरपंच, दीपक मंगला, जयराज सरावरी, डीएम यादव, नरेश, अमित, प्रदीप, रविंद्र, रामफल, सतीश प्रधान तथा बिजेंद्र डहीना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। -------

Rewari, Rewari | Aug 10, 2026

MORE NEWS