जमुई: एक बार फिर अपने कारनामे से सुर्खियों में छाया सदर अस्पताल
एक बार फिर महिला चिकित्सक की लापरवाही से सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुर्खियों में छा गई है। यहां लापरवाह महिला चिकित्सक शालिनी सिंह के रातभर ड्यूटी से गायब रहने की वजह से रविवार की सुबह तड़पकर एक गर्भवती की मौत हो गई, जबकि थोड़ी देर बाद ही इलाज के आभाव में दूसरी प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया।
एक साथ दो की मौत से पूरे सदर अस्पताल में सनसनी फैल गई, चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी गायब हो गए। मृतका गर्भवती की पहचान ख़ैरा प्रखंड के नरियाना गांव निवासी सुजीत कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी और चौहानडीह निवासी दिलीप सिंह की पुत्री आस्था कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को मुख्य द्वार पर रखकर स्वजन ने जमकर हंगामा किया। महिला चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मनमानी का भी आरोप लगाया है। करीब तीन घंटा तक स्वजन आक्रोश जताते हुए हंगामा करते रहे। पूरी तरह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार को शव रखकर जाम कर दिया गया। बाद में पहुंचे अंचलाधिकारी सौरभ कुमार और सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाक्टर थनीष कुमार द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत किया गया और कार्रवाई के आश्वासन पर रविवार की दोपहर 1:00 बजे शव को मुख्य द्वार से हटाया गया है। इसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका आस्था कुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतका गर्भवती के स्वजन ने बताया कि प्रसंव पीड़ा होने के बाद शनिवार की देर रात 11:00 बजे गर्भवती को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी पर महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती का आवश्यक जांच भी किया गया था, लेकिन महिला चिकित्सक रात भर गायब रही। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कई बार महिला चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा गया था लेकिन चिकित्सक नहीं आई। नतीजतन गर्भवती रात भर तड़पती रही और रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार प्रकार मृतका आस्था कुमारी के स्वजन ने बताया कि सदर अस्पताल में ही महिला का सिजेरियन हुआ था, सिजेरियन के बाद कोई भी स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक देखने के लिए नहीं आए, सांस लेने में भी प्रसूता को परेशांनी हो रही थी। देर रात डाक्टर शालिनी को फोन कर इसकी जानकारी भी दी गई थी, लेकिन डाक्टर शालिनी रात भर नहीं पहुंची। जिस वजह से अचानक दर्द उठा और आस्था कुमारी की भी मौत हो गई। स्वजन ने महिला चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है।
महिला चिकित्सक की लापरवाही से एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत के बाद पूरे परिवार में चीख- पुकार मच गया स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। पूरे परिवार में कोहराम मच गया इस घटना से परिवार वालों के साथ-साथ देखने आए लोगों की भी आंखें नम हो गई।
घटना को लेकर रात के ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का लिस्ट मांगा गया है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उसपर कार्रवाई होगी।
डाक्टर थनीष कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल जमुई #jamui #JamuiSadarHospital #jamuiPolice #dmjamui #healthvibhag #HealthMinisterBihar #healthministerofindia #viral #viralchallenge
Jamui, Jamui | Oct 4, 2026