जमुई: झारखंड से लाई जा रही 3264 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त, उत्पाद विभाग को मिली कामयाबी
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव और एएसआई रूबी कुमारी द्वारा रविवार को दिन के 11 बजे खदेड़कर दीघोई गांव के नदी किनारे से एक कार को जब्त किया गया है। कार से 3264 पीस टेट्रा पैक यानि 587.520 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है, साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजस्थान के बाड़मेल जिला निवासी नर्सिंग भारती के पुत्र अरविंद भारती के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। #jamuitopnews #jamui #jamuibihar #jamuiPolice #UtpadVibhag #CrimeNews #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 4, 2026