माना थाना क्षेत्र के नप्टी गांव से लगे ब्लू वॉटर में आदिल के डूबने के बाद 36 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उसकी डेड बॉडी बरामद नहीं हो पाई है। घटना के बाद से लगातार SDRF और NDRF की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद हैं और अपने बेटे के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लू वॉटर की गहराई काफी ज्यादा है और मानसून के चलते बारिश एवं पानी के बहाव की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या गहरे पानी में तलाश के लिए डीप-डाइविंग टीम और आधुनिक अंडरवॉटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
फिलहाल SDRF और NDRF की टीमें लगातार आदिल की तलाश में जुटी हुई हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही आदिल का पता चल सकेगा।