Public App Logo
कानपुर देहात। अतिक्रमण और जलभराव की शिकायत लेकर कुछ ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों के कार्यालय के अंदर जाने से पहले ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने उनसे मामले की जानकारी ली। इसी दौरान बातचीत के बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कथित तौर पर ग्रामीणों से कहते सुनाई दे रहे हैं, “नहीं जाओगे तो इलाज कर देंगे।” इसके जवाब में एक ग्रामीण बोला “कर दो साहब, नहीं जाएंगे” कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। - Derapur News