आजकल प्रोटेस्ट में मुद्दे से ज्यादा Reel बनाने की होड़ दिखाई देने लगी है!
आज के प्रदर्शन में एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिया। पुलिस आंदोलनकारियों को बस में बैठाकर ले जा रही थी, तभी मैडम बस के सामने जाकर ऐसे डट गईं,मानो आज बस को रोककर ही इतिहास रच देंगी!
पुलिस को भी आखिरकार बस रोकनी पड़ी। उधर कैमरा चालू, इधर Reel का पूरा सीन तैयार!अब सोशल मीडिया पर बहादुरी के चर्चे हैं, Instagram पर वीडियो की चर्चा है और मैडम की Reel भी कट चुकी है!
लेकिन सवाल यह है कि क्या अब हर आंदोलन में मुद्दों से ज्यादा वायरल होने की प्रतियोगिता चल रही है? कुछ लोग हक की लड़ाई लड़ने आते हैं,तो कुछ कैमरे के सामने अपनी पहचान बनाने!
प्रोटेस्ट आंदोलन के लिए होता है या Instagram पर फेमस होने के लिए? लगता है अब आंदोलन में भी नारे कम और Reel का एंगल ज्यादा देखा जा रहा है!