छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम बाजना में खेत से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घायल जीतराम कुशवाहा, पिता रामसहाय, ने बताया कि वह आज 13 अगस्त सुबह करीब 9:00 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर पड़े पाइप पर उसका पैर पड़ गया। पाइप पर पैर रखते ही जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।