Public App Logo
शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने के आरोप, वीडियो वायरल छतरपुर के बमनौर संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हैदराबाद में शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने और नशे की हालत में स्कूल आने के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं शिक्षक की पत्नी पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को धमकी देने का आरोप लगाने वाला ऑडियो भी वायरल बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। नोट: वायरल वीडियो और ऑडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। - Chhatarpur Nagar News