Public App Logo
किडजी प्रीस्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम 👇👇👇👇👇👇 कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित किडजी प्रीस्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उषा जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। निदेशक अभिमीत सिन्हा व प्रधानाचार्य सोनम सिन्हा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं दीपिका, सपना, वैशाली, बिनिता, आयुषी व खुशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। Kidzee School #cooperative colony #Bokaro - Chas News