Public App Logo
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान से उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विधानसभा संयोजक (सोशल मीडिया) भाजपा उत्तराखंड संजय वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने तथा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी बधाई दी। संजय वर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के दोनों वरिष्ठ नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रिय भूमिका से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका बड़ा राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। - Pauri News