#भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान से उत्तराखंड भाजपा में खुशी की लहर है। विधानसभा संयोजक (सोशल मीडिया) संजय वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है और 2027 में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।
Pauri, Garhwal | Aug 18, 2026