अररिया, 30 सितंबर 2026
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बाल श्रम, बाल विवाह एवं परवरिश योजना की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बाल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिले अथवा अन्य राज्यों में बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों का नियमानुसार विद्यालयों में नामांकन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सरकार द्वारा संचालित परवरिश योजना पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक आयोजित करने तथा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि को किशोर न्याय परिषद में लंबित SBR एवं Final Form से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को किशोर एवं किशोरी समूहों की समय-समय पर बैठक आयोजित कराने तथा उसकी वीडियो एवं बैठक की कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ भी एक बैठक कराने का निर्देश दिया, ताकि बाल संरक्षण से संबंधित मामलों की प्रभावी समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में सिविल सर्जन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय परिषद, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह, समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान सहित जागरण कल्याण भारती गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
11 views | Araria, Bihar | Sep 30, 2026