Public App Logo
Profile Picture

Araria District Administration

@dproararia
1925Followers
0Following
अररिया, 01 अक्टूबर 2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के सम्मान एवं अंतरपीढ़ीगत संवाद का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया के तत्वावधान में बुनियाद केंद्र, अररिया सदर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने की।

इस अवसर पर सहायक निदेशक ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनके आत्मबल को मजबूत बनाए रखने तथा अधिक समय तक स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि “वृद्धजनों से हमें जो अनुभव प्राप्त होता है, वह अनमोल है।”

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच “तकनीकी और डिजिटल दुनिया से बुजुर्गों को जोड़ने में युवाओं की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रौनक कुमार झा ने प्रथम, मो. फैयाज ने द्वितीय तथा गौतम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अंतरपीढ़ीगत संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धजनों ने बच्चों के साथ अपनी अपेक्षाएं साझा कीं, वहीं बच्चों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान वृद्धजनों और बच्चों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान किया गया।

बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं तथा बुनियाद केंद्र के माध्यम से वृद्धजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samaratchoudhary nis:value=samaratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 01 अक्टूवर 2026
सेवा संकल्प के तहत जिले के 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं समुदाय विशेष गोदभराई कार्यक्रम

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आँगन मिलन कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण क्षेत्र की 3 से 4 माह की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जीविका दीदियों, आशा दीदियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारों को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने तथा गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।

भरगामा प्रखंड के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित विशेष गोदभराई कार्यक्रम में नरपतगंज की माननीय विधायक श्रीमती देवंती देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए पोषण और नियमित देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समुदाय से पोषण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

गोदभराई कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न पोषण एवं जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जहां संतुलित आहार, मातृ स्वास्थ्य, पोषण एवं शिशु के बेहतर विकास से संबंधित आवश्यक संदेश दिए गए।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी द्वारा विशेष रूप सभी कार्यक्रमों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samaratchoudhary nis:value=samaratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
मॉडल स्कूल विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहाँ का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की ललक को बढ़ावा दे रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर पटना के SK मेमोरियल से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी आवश्यक सामग्री पहुँचाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री की पैकेजिंग और उसे प्रभावित क्षेत्रों तक भेजने का कार्य लगातार जारी है।

Samrat Choudhary 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharflood nis:value=BiharFlood nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
मॉडल स्कूल विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहाँ का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की ललक को बढ़ावा दे रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने कल दिनांक 30 सितंबर 2026 को पश्चिम चंपारण एवं सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया। राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से संवाद किया और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharflood nis:value=BiharFlood nis:enabled=true nis:link/>   
<nis:link nis:type=tag nis:id=rescueoperation nis:value=RescueOperation nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📡<nis:link nis:type=tag nis:id=live: nis:value=Live: nis:enabled=true nis:link/> माननीय केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी और माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पटना के ताज सिटी सेंटर में "बिहार इन्वेस्टर मीट- 2026" कार्यक्रम का शुभारम्भ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamratchoudhary nis:value=CMSamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharinvestormeet2026 nis:value=BiharInvestorMeet2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharindustriesdept nis:value=BiharIndustriesDept nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 30 सितंबर 2026
अररिया के सभी 12 आदर्श विद्यालयों में विशेष अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित

राज्य सरकार द्वारा 09वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना की गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा-निर्देश में बुधवार को जिले के सभी 09 प्रखंडों में संचालित 12 सरस्वती विद्या निकेतन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नामित जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी (PTM) की अध्यक्षता की तथा विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर 'कहानी बदलाव की' कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, खेलकूद, सुधारात्मक वर्ग कक्ष सहित अन्य गतिविधियों से विद्यार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव तथा उनकी सफल कहानियों को भी संकलित किया गया। जिला अंतर्गत एम.जी.एस. हाई स्कूल, +2 हाई स्कूल अररिया, +2 गर्ल्स हाई स्कूल, जवाहर हाई स्कूल भरगामा, +2 बी.डी.जी. गर्ल्स हाई स्कूल फारबिसगंज, द्विजदेनी स्मारक हाई स्कूल फारबिसगंज, उमा नाथ रॉय हाई स्कूल जोकीहाट, राजकीयकृत उच्च विद्यालय कुर्साकांटा, कुनकुन देवी उच्च विद्यालय फुलकाहा नरपतगंज, जाकिर एकेडमी हाई स्कूल डेहती पलासी, रामानुग्रह हाई स्कूल हांसा रानीगंज एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरागाछ सिकटी को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में विकसित करने, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी से बढ़ेगा संवाद

अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी के माध्यम से अभिभावकों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया है। साथ ही विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है। 

प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग विषयों का यूनिट टेस्ट

विभागीय निर्देश के अनुसार आदर्श विद्यालयों में विषयवार माहवार परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग विषयों का यूनिट टेस्ट आयोजित होगा। शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर शनिवार तक विद्यार्थियों को परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी सोमवार को उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालय में वापस करेंगे।

खेलकूद एवं एथलेटिक्स क्लब का गठन

विद्यालयों में खेल कैलेंडर का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए एथलेटिक्स क्लब का गठन किया जा रहा है। इसके तहत 100 मीटर, 400 मीटर, 4x100 मीटर, 4x400 मीटर, 1500 मीटर, लॉन्ग जंप एवं हाई जंप जैसी खेल विधाओं में विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कक्षा में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध

विभागीय निर्देश के अनुसार कक्षा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शिक्षकों के मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय विकास कोष से लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया जा रहा है।

'टीचर ऑफ द मंथ' एवं 'स्टार ऑफ द मंथ' पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 'टीचर ऑफ द मंथ' तथा गैर-शैक्षणिक कर्मियों को 'स्टार ऑफ द मंथ' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयन एवं पुरस्कार से संबंधित जानकारी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।

कक्षा मॉनिटर प्रणाली और ई-शिक्षाकोष पर निगरानी

आदर्श विद्यालयों में कक्षा मॉनिटर का चयन टेस्ट परिणाम के आधार पर किया जाएगा और प्रत्येक माह नए कक्षा मॉनिटर चुने जाएंगे। वहीं, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा प्रतिदिन रिपोर्टिंग की जाएगी, जिसकी निगरानी मुख्यालय स्तर पर गठित मॉनिटरिंग सेल द्वारा की जाएगी।

प्रत्येक माह होगा विद्यालयों का अनुश्रवण

नामित पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, पर्यवेक्षण एवं सुधारात्मक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक सप्ताह विद्यालय की एक या अधिक कक्षाओं का संचालन अपनी विषय अभिरुचि के अनुसार किया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति की भी समीक्षा की जा रही है। विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, बिजली, रंग-रोगन, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाने दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 30 सितम्बर 2026
नशे के कारोबार पर सख्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में NCORD एवं भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।

NCORD की बैठक में जिला पदाधिकारी ने औषधि निरीक्षक, अररिया को SSB, पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले के औषधि केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी द्वारा जिले की सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागों को नशे के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को युवाओं एवं बच्चों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए गिरफ्तारी एवं जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त मुख्य माफिया एवं नेटवर्क तक पहुंचने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारत-नेपाल सीमा से संबंधित बैठक में विभिन्न सुरक्षा एवं संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा प्राप्त निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अररिया, 30 सितम्बर 2026
अररिया के 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अन्नप्राशन कार्यक्रम, अभिभावकों की रही सक्रिय  भागीदारी 

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आज जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण क्षेत्र के 6 से 8 माह आयु वर्ग के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा उनके अभिभावकों को शिशु के जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में उचित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभिभावकों, जीविका दीदियों, आशा दीदियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित लोगों को बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय पर पूरक आहार की शुरुआत तथा नियमित पोषण एवं वृद्धि निगरानी के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

विशेष अन्नप्राशन कार्यक्रम के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। सेविका-सहायिका द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए तथा समुदाय को बच्चों के स्वस्थ विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी द्वारा विशेष रूप से उक्त कार्यक्रमों की निगरानी की गई। उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि अन्नप्राशन एवं पोषण संबंधी संदेश प्रत्येक परिवार तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम 1000 दिनों में उचित पोषण को बढ़ावा देना, परिवार एवं समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा कुपोषण की रोकथाम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 30 सितम्बर 2026
जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में बच्ची का अंतिम दत्तकग्रहण, बच्ची के सुरक्षित पुनर्वास की दिशा में पहल

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान अररिया में आवासित एक बच्ची को अंतिम दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत असम के एक दंपति को विधिवत सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के सहायक निदेशक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बच्चों को पारिवारिक वातावरण एवं बेहतर जीवन का अवसर प्राप्त होता है।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अररिया, 30 सितम्बर 2026
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिले के विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।

दूसरे दिन नेताजी सुभाष स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला, अररिया में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योगा, क्रिकेट, वूशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी एवं सेपक टकरा सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि एवं खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा खेल मैदान, आयोजन स्थल, खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। खिलाड़ियों को सुचारू एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अररिया, 30 सितंबर 2026
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बाल श्रम, बाल विवाह एवं परवरिश योजना की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बाल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिले अथवा अन्य राज्यों में बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों का नियमानुसार विद्यालयों में नामांकन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

सरकार द्वारा संचालित परवरिश योजना पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी  द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक आयोजित करने तथा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि को किशोर न्याय परिषद में लंबित SBR एवं Final Form से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को किशोर एवं किशोरी समूहों की समय-समय पर बैठक आयोजित कराने तथा उसकी वीडियो एवं बैठक की कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ भी एक बैठक कराने का निर्देश दिया, ताकि बाल संरक्षण से संबंधित मामलों की प्रभावी समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में सिविल सर्जन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय परिषद, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह, समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान सहित जागरण कल्याण भारती गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📚 अररिया जिले का सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास के सकारात्मक बदलाव के साथ बढ़ रहा आगे।

मॉडल स्कूल विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहाँ का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की ललक को बढ़ावा दे रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में जल प्रबंधन और फल्गु नदी में साल भर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लभगभ ₹1000 हजार करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। 
इस भगीरथी प्रयास से फल्गु नदी में साल भर पानी उपलब्ध रहेगा। 
Samrat Choudhary 
Department of Tourism, Government of Bihar 
District Administration, GAYA
<nis:link nis:type=tag nis:id=falguriver nis:value=FalguRiver nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=watermanagement nis:value=WaterManagement nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुरक्षण, मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ परिसर को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही जहां आवश्यकता होगी, वहां नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।
Samrat Choudhary
Social Welfare Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=anganwadi nis:value=Anganwadi nis:enabled=true nis:link/>  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 30 एजेंडों पर लगी मुहर। 
Samrat Choudhary
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinetdecisions nis:value=BiharCabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMsamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 29 सितम्बर 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह आयोजित, अभिभावकों को आमंत्रित कर केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने की पहल

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी पर बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत आज आंगन मिलन समारोह आयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का स्वागत एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर उन्हें केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर लाभार्थी माताओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे अन्य माताओं को भी पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिली।

पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्र, बसंतपुर पूरब टोला, केंद्र संख्या-252, वार्ड संख्या-29 में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, लाभुक और महिला पर्यंवेक्षिका के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए सम्मानित किया गया गया।साथ ही कार्यक्रम में बेटी जन्मोत्सव का भी आयोजन किया गया ओर उनके बीच बेबी किट का भी वितरण किया गया। पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा बच्चों के समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समुदाय को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना है और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने, समझने, पहचानने एवं रचनात्मक क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया गया।

इसी के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितम्बर को पुरे ज़िला भर में अन्नाप्रशन और 01 अक्टूबर को गोदभाराई के रश्म का भी आयोजन किया जाएगा।इन गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा बच्चों के समग्र विकास को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, जीविका दीदी, मातृ समूह एवं अभिभावकों की सहभागिता से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=hamarianganwadihamarijimmedari nis:value=HamariAnganwadiHamariJimmedari nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=localkhanaproteinkhana nis:value=LocalKhanaProteinKhana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=haranganwadiamckisajhedari nis:value=HarAnganwadiAMCKiSajhedari nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=maasangposhan nis:value=MaaSangPoshan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=maakesaathposhankesang nis:value=MaaKeSaathPoshanKeSang nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 29 सितम्बर 2026
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विभिन्न खेल स्पर्धाएं नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया, इंडोर स्टेडियम अररिया एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला, अररिया के परिसरों में आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योगा, क्रिकेट, वूशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी एवं सेपक टकरा सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विद्यालयों की प्रतियोगिता में सहभागिता अनिवार्य की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने तथा खेल के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए आवश्यक खेल सुविधाओं, मैदान, आयोजन स्थल, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सभी प्रतिभागी सुचारू एवं सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अररिया सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने एवं अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्यव्यापी आंगन का मिलन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार और अच्छी सीख मिले, ताकि शैक्षणिक, कौशल तथा बौद्धिक विकास हो। गांव में जितने छोटे बच्चे हैं उनको आंगनबाड़ी केन्द्र से जोड़िए, कोई भी छूटे नहीं।

Samrat Choudhary
Dr. Shweta Gupta
Social Welfare Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=angankamilan nis:value=AnganKaMilan nis:enabled=true nis:link/>
हर जिले में बेहतर उच्च शिक्षा, युवाओं के सपनों को नई उड़ान! 
डिग्री कॉलेजों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण से बिहार की बेटियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में एक साथ 211 डिग्री कॉलेज खोलना एक बड़ी उपलब्धि है।
Samrat Choudhary
Higher Education Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=degreecollege nis:value=DegreeCollege nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=highereducation nis:value=HigherEducation nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में पितृपक्ष मेला गया जी में देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासन, परिवहन, स्वच्छ पेयजल समेत सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 
Samrat Choudhary
Department of Tourism, Government of Bihar
District Administration, GAYA
<nis:link nis:type=tag nis:id=pitrapakshamela nis:value=PitraPakshaMela nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=pitrapakshamela2026 nis:value=PitraPakshaMela2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 28 सितम्बर 2026
कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, जिलाधिकारी ने तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण तथा निर्वाचन से संबंधित अनुमति प्रक्रिया सहित विभिन्न तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 29 सितम्बर 2026 को अधिसूचना जारी, 6 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) तथा 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। वहीं 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी तथा 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में बताया गया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता (MCC) प्रभावी है। इसके अनुपालन एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को वाहन, सभा, रैली, नुक्कड़ नाटक, जुलूस, चुनावी कार्यालय खोलने, झंडा-बैनर लगाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न चुनावी गतिविधियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।

इन अनुमतियों के लिए जिला स्तर पर Single Window & Permission Cell का गठन किया गया है। संबंधित आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया जाएगा। लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी। वहीं हेलीकॉप्टर/हेलीपैड से संबंधित अनुमति सहायक निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से प्रदान की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि अररिया जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 11 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र सरकारी कार्यालय कक्षों, यथा अनुमंडल/अंचल कार्यालयों में स्थित हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं (AMF) उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
मतदान केंद्रों एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी आम मतदाताओं तक पहुंचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

बैठक में 30 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची तथा मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण की प्रक्रिया से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। वर्तमान में अररिया जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 9,167 मतदाता हैं। इनमें 7,202 पुरुष एवं 1,965 महिला मतदाता शामिल हैं।

बैठक में बताया गया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल हैं तथा संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। निर्वाचन के बाद मतगणना का कार्य निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से पूर्णिया में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम एवं काउंटिंग हॉल भी पूर्णिया में बनाए जाएंगे।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने प्रत्याशियों से समन्वय स्थापित कर मतदान अभिकर्ता के नाम, पता एवं दूरभाष संपर्क विवरण सहित सूची निर्धारित समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण अररिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों गण उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samaratchoudhary nis:value=samaratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamarat nis:value=CMSamarat nis:enabled=true nis:link/>
पशुपालन से जुड़कर जीविका दीदी बनीं आत्मनिर्भर।

जीविका से जुड़ी दीदियां पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlawki nis:value=KahaniBadlawKi nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>