लक्सर में सीबीएसई इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। भारत के साथ सिंगापुर, कतर, यूएई और नेपाल के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। करीब 900 से 1000 खिलाड़ी और 100 कोच इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बने हैं। अंडर-17, अंडर-18 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
खेल के जरिए युवाओं को अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला यह आयोजन लक्सर और हरिद्वार के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
#CBSEKabaddi #InternationalKabaddi #KabaddiTournament #Laksar #Haridwar #UttarakhandNews
Laksar, Haridwar | Oct 6, 2026