लक्सर में आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने जमदग्नि पब्लिक स्कूल से खाटू श्याम धाम के लिए जाने वाली दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 120 श्रद्धालु तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए, जिसमें बस किराया, रहना और खाना निशुल्क रखा गया है। श्रद्धालुओं में बाबा श्याम के दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
#OmPrakashJamdagnI
#KhatuShyam
#LaksarNews
#KhatuShyamYatra
#UttarakhandNews
#jaishreeshyam