लखनपुर: लखनपुर में ओपन परीक्षा केंद्र नहीं होने से महिलाओं को परेशानी, चौपाल संस्था ने बस व्यवस्था कराई
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में ओपन परीक्षा केंद नहीं होने से महिला परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार की सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए सभी महिला अपने बच्चों के साथ अपने साधनों से लखनपुर पहुंची जहां चौपाल संस्था के द्वारा परीक्षा केंद्र अंबिकापुर पहुंचने तक बसों की व्यवस्था कराई गई थी।