मुरैना जिले में चंबल के नगरा-साहसपुरा घाट पर स्टीमर बहा, डीजल खत्म होने के कारण बंद पड़ा इंजन, स्टीमर में अनेक लोग सवार👇
मौके पर मौजूद व्यक्ति के मुताबिक स्टीमर के पंखे में पहले कपड़ा फंस गया, इसके बाद डीजल खत्म हो गया, जिसके कारण इंजन बीच धार में बंद हो गया। बताया गया है कि बंद स्टीमर पानी के बहाव के साथ फिलहाल कुछ किमी आगे निकल गया है, स्टीमर पर लगभग एक सैकड़ा सवारियां और आधा सैकड़ा बाइक लोड हैं।