चंबल नदी में तेज बहाव के बीच बहा स्टीमर, यात्रियों की जान आफत में
चंबल नदी में तेज बहाव के बीच यात्रियों से भरा स्टीमर अचानक बहने लगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक स्टीमर का इंजन बंद हो गया था और तेज धारा के कारण वह नदी में बहता चला गया। सामने आई रिपोर्ट में इंजन बंद होने की वजह डीजल खत्म होना बताई गई है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि स्टीमर में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक स्टीमर के बहने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उनकी जान आफत में फंस गई। कई किलोमीटर बहने के बाद स्टीमर नदी के किनारे पहुंचा, जहां यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल स्टीमर के बहने की पूरी वजह और यात्रियों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।