निमाड़ का सफेद सोना और औद्योगिक विकास- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़वानी के उद्यमियों के साथ संवाद
बड़वानी, 14 अगस्त 2026/मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमियों, कृषकों और नवप्रवर्तकों के साथ एक प्रेरणादायक और उच्च-स्तरीय संवाद आयोजित किया। इस विशेष बैठक में खाद्य प्रसंस्करण, कपास उद्योग, टेक्सटाइल, रिन्यूएबल ऊर्जा और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव तथा महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
निमाड़ की पहचान सफेद सोना और रोजगार सृजन
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निमाड़ क्षेत्र की मुख्य पहचान सफेद सोना (कपास) की फसल और उससे जुड़े उद्योगों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आप सभी उद्यमियों ने जिनिंग और प्रेसिंग इकाइयों के माध्यम से स्थानीय कपास को बेहतरीन गुणवत्ता के साथ देश और दुनिया की टेक्सटाइल मिलों तक पहुँचाने का जो उत्कृष्ट कार्य किया है, उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक बहुत बड़ा सृजन हुआ है।
निवेश एवं उद्योगों से जुड़े क्षेत्र में रोजगार को दिया जा रहा प्रोत्साहन
औद्योगिक विकास और कृषि आधारित उद्योगों पर चर्चा करते हुए एक कृषक ने मुख्यमंत्री का ध्यान ज्ञापित किया । कृषक द्वारा रेडीमेड गारमेंट उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में भी विशेष प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शासन निवेश और उद्योग को गति देने के लिए निरंतर कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि औद्योगिक विकास को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा कपास के साथ-साथ लेबर (श्रमिकों) पर भी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बल देकर कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योगों को स्थापित करना है। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मित्र पार्क में कपास को विशेष प्रोत्साहन देने और कपास के बाजारों का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया।
भविष्य की योजनाएं- टेक्सटाइल पॉलिसी और निर्यात
भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शासन द्वारा टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत कपास उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही, कॉटन बेल्स और सीड के निर्यात को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए उद्योगों के तकनीकी हेतु विशेष कार्य किए जाएंगे।
कृषकों द्वारा आभार एवं ग्रीन एनर्जी की पहल
संवाद के दौरान कृषकों ने कपास की खेती पर मिलने वाली 50 प्रतिशत सब्सिडी के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त, सोलर प्लांट स्थापित होने से बिजली बिलों में आई भारी कमी पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए इसे ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्याम बर्डे, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#JanVishwasAbhiyan
#JansamparkMP
#Badwani
25 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026