जमुई में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया गया संदेश लोगों को किया गया जागरूक
नबी मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहेवस्लम के जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार की शाम 5:30 बजे सुन्नी उलमा बोर्ड, शाखा मरकज़ी इदारा-ए-सरिया पटना के बैनर तले मौलाना ज्याउर्रसुल गफ़्फ़ारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान दौरान खैरा मोड़ से पंजाब नेशनल बैंक तक सड़क और उसके आसपास झाड़ू लगाकर सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के परती जागरूक किया गया।
इस मौके पर मौलाना जि़याउर्रसूल ग़फफ़ारी ने कहा कि सफाई हमारी पहचान और इस्लामी तालीमात का अहम हिस्सा है। नबी सल्लल्लाहो अलैहेवसल्लम ने पाकीज़गी और सफाई की अहमियत पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहां की सफाई ईमान का आधा हिस्सा है। लोगों से अपील किया कि वे अपने घरों के साथ-साथ गली, मोहल्ले, बाज़ार और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का भी खास ख्याल रखें।
मौलाना ग़फ़्फ़ारी ने कहा कि जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर हमें सिर्फ खुशी का इज़हार ही नहीं, बल्कि नबी-ए-करीम की तालीमात को अपनी जिन्दगी में भी अपनाना चाहिए। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखे और दूसरों को भी सफाई के लिए प्रेरित करे।
वहीं डॉ. अभिषेक कुमार डॉ. आर.सी. प्रसाद और डॉ. निहाल ने भी सफाई की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा माहौल स्वस्थ समाज की बुनियाद है और आम लोगों से सफाई को अपनी रोज़मर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं लोगों ने यह संकल्प लिया कि खुद भी सफाई करेंगे और समाज को भी सफाई के प्रति जागरूक करेंगे।
वहीं सफाई मुहिम में जमुई नगर परिषद के चेयरमैन मो. हलीम उर्फ़ लोलो, हाफिज आसिफ़ रज़ा, हाफिज इज़राइल हबीबी, क़ारी इकरामुल हक़, हाफिज़ मुजाहिद, हाफिज कलाम समेत रज़ा नगर, पठान चौक, (थाना चौक) दरगाह मुहल्ला इस्लाम नगर और महसौड़ी के बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुहिम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि सफाई केवल किसी विशेष अवसर की जि़म्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और बेहतर समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक का रोज़ाना का कर्तव्य है। #jamuibihar #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Aug 26, 2026