लोहरदगा: महूगांव के पास ऑटो ने दो बाइक को मारी टक्कर, सफाई कर्मी समेत चार घायल, तीन नाबालिग रिम्स रेफर
लोहरदगा: जिले में बुधवार देर शाम लोहरदगा से रानीगंज जाने वाले मार्ग पर महूगांव के आसपास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में नगर पालिका के एक सफाई कर्मी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार तीन युवक भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर