मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रतिनिधिमंडल, माता के निधन पर जताया शोक
नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात का दिया आश्वासन।
लोहरदगा: झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के राज्य अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और आने वाले दिनों में संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में लोहरदगा जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी, सचिव मिथिलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजू कुमार राम, रोजाउद्दीन अंसारी, राजकुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
📺 ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें — IHQ PUBLIC INDIA
#HemantSoren #JharkhandNews #LohardagaNews #दफादारचौकीदार #HemantSorenNews #IHQPublicIndia #Jharkhand