चित्रकूट कर्वी रगौली में पितरों को पानी देने के गेड़ुआ नदी नहाने गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली रगौली गांव का बीते सोमवार की सुबह 10 बजे का जहां गेड़ुआ नदी में डूबने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई मृतक वृद्ध मतगंजन पुत्र रामौतार के परिजनों ने बताया कि मतगंजन रोजाना की भांति पितरों को पानी देने के लिए घर से लगभग 500 मीटर दूर गेड़ुआ नदी नहाने गया था और पैर फिसलने से वह नदी में डूब गए मतगंजन के घर न पहुंचने पर लगभग 2 घंटे बाद परिजन मतगंजन को खोजते हुए नदी किनारे पहुंचे तो उनका शव पानी में उतरा था वह परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके।पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है