Public App Logo
बांसवाड़ा। जिले में 1 नगर परिषद और 2 नगर पालिकाओं (परतापुर-गढ़ी व कुशलगढ़) के कुल 105 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की मौजूदगी में तय समय पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कुल 105 में से 60 वार्ड ओपन रखे गए हैं, जबकि 16 ST, 21 OBC और 8 SC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 35 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद में सभापति पद ST ओपन, कुशलगढ़ में OBC ओपन और परतापुर-गढ़ी में ओपन घोषित किया गया है। प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड 36 और 60 को आबादी अनुसार ST वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग करते हुए आपत्ति दर्ज कराई। #BanswaraNews #WardLottery #BanswaraNagarParishad #Kushalgarh #PartapurGarhi - Dungarpur News