उज्जैन: जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष, डॉ. हितेश दिल्लीवाल ने किया अभिनंदन 🎪💐
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल को सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शहर में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर 'ऑल इंडिया डेंटल सर्जन स्टूडेंट संगठन' के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हितेश दिल्लीवाल ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने इस बड़ी जिम्मेदारी को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि 2028 के सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की व्यवस्था करना उनके लिए गर्व की बात होगी। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत, कपिल कटारिया, मयंक तिवारी और डॉ. नमिता अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#UjjainNews #Simhastha2028 #JagdishAgarwal #MPGovernment #siti24ujjain