सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा की कहानी
हार्वेस्टर बना कृषक अभिषेक कुर्मी की अतिरिक्त आय का साधन
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत श्कहानी सेवा कीश् श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं ग्राम छुल्ला, तहसील गढ़ाकोटा, विकासखंड रहली के प्रगतिशील कृषक श्री अभिषेक कुर्मी, पिता श्री परमानंद कुर्मी ने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सागर द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग, रहली द्वारा कृषक श्री अभिषेक कुर्मी को स्वरोजगार योजना एवं एआईएफ के तहत हार्वेस्टर क्रय करने के लिए आवेदन करवाया गया। इसके पश्चात भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से उन्हें न्यूनतम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे वे हार्वेस्टर खरीद सके।
हार्वेस्टर क्रय करने के बाद श्री अभिषेक कुर्मी अब अपनी खेती के साथ-साथ आसपास के किसानों की फसलों की कटाई का कार्य भी कर रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है। साथ ही, क्षेत्र के अन्य किसानों को भी फसल कटाई के लिए सुविधा मिल रही है। यह सफलता की कहानी शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों का उदाहरण है। कृषक श्री अभिषेक कुर्मी ने इस सहायता के लिए कृषि विभाग, मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
#jansamparkMP #sagar
2 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026