अकबरपुर: थाना रूरा पुलिस ने 2 नाबालिग बालिकाओं को ले जाने और 1 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रूरा पुलिस ने 2 नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर अपने साथ शादी का झांसा देकर ले जाने एवं 1 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र हसन अली उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम इन्दुरूख थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को मुखबिर की सटीक सूचना पर रूरा रेलवे स्टेशन पर टिकटघर के पीछे कस्बा व थाना रूरा से गिरफ्तार किया गया।