Public App Logo
कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद राजाराम पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में राजाराम पाल ब्राह्मण समाज, धार्मिक परंपराओं और मंदिरों को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है मगर बताया जा रहा है कि वीडियो एक निजी कार्यक्रम का है। इसमें राजाराम पाल अहिल्याबाई होल्कर और देश के मंदिरों का जिक्र करते हुए पंडितों पर निशाना साधते सुनाई दे रहे हैं। उनके बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि देश के मंदिरों को अहिल्याबाई होल्कर ने बचाया, जबकि उनका “माल पंडित उड़ा रहे हैं।” बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके तरफ से प्रतिक्रिया में कहा गया की वीडियो को एडिट किया गया। - Derapur News