आँगन का मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आँगनवाडी केंद्र सं-19 अगहरा में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा गर्भवती माता की गोदभराई की रस्म तथा शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।