स्त्री विरोधी अपराधों के खिलाफ प्रयागराज में फ्रीडम मार्च
प्रयागराज। देशभर में बढ़ते स्त्री विरोधी अपराधों के खिलाफ पिंजरा तोड़ अभियान के बैनर तले दिशा छात्र संगठन समेत विभिन्न प्रगतिशील छात्र संगठनों ने फ्रीडम मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास से हुई। छात्र-छात्राएं केपीयूसी, बालसन चौराहा और इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए आजाद प्रतिमा की ओर बढ़े।
मार्च में बड़ी संख्या में छात्राएं, छात्र और नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्त्रियों के खिलाफ हिंसा और अपराधों के विरोध में आवाज उठाते हुए समाज में महिलाओं की स्वतंत्रता, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।
सभा को संबोधित करते हुए स्त्री मुक्ति लीग की अंजलि ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बाद पीड़िताओं को ही जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 6, 2026