300 मीटर तक गाड़ी के नीचे घिसटता रहा कुत्ता, भौंकते दूसरे कुत्ते ने बचाई जान! आप भी दे कमेंट कर जवाब पोस्ट को करें ज्यादा से ज्यादा शेयर,डॉग लवर
कौशांबी। मंझनपुर-ओसा रोड पर सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के नीचे एक कुत्ता फंस गया और करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा।
गाड़ी के पीछे चल रहा एक दूसरा कुत्ता लगातार भौंकता रहा। उसके लगातार भौंकने से पुलिसकर्मियों को कुछ अनहोनी का शक हुआ और करीब 300 मीटर आगे उन्होंने गाड़ी रोक दी।
गाड़ी के नीचे जांच की गई तो पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। पीछे की तरफ एक कुत्ता फंसा हुआ था और सड़क से रगड़ खा रहा था।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पानी पिलाया और उसकी मदद की।
👉 अगर वह दूसरा कुत्ता लगातार भौंककर पुलिसकर्मियों का ध्यान न खींचत�