गंगा का बढ़ा जलस्तर, एलियट घाट पर बच्चों का खतरनाक स्टंट
मिर्जापुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जहां घाटों पर लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं मिर्जापुर नगर के एलियट घाट पर कुछ बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बारहदरी से गंगा में छलांग लगाते नजर आए।
तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के बीच बच्चों का इस तरह नदी में कूदना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ऐसे में परिजनों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन से भी मांग है कि घाटों पर निगरानी बढ़ाकर बच्चों को इस तरह के जानलेवा स्टंट करने से रोका जाए।
मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने पर नदी और घाटों के आसपास विशेष सावधानी जरूरी है। हाल के दिनों में मिर्जापुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात और रेस्क्यू अभियान भी सामने आए हैं।
#Mirzapur #TodayMirzapur #Ganga #GangaWaterLevel #ElliotGhat #MirzapurNews #मिर्जापुर #गंगा #एलियटघाट #सावधान